फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 17 July.

Top news of UP: प्रियंका के मौन धरने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, कोरोना केस और घटे

Sat, 17 Jul 2021 05:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 05:38 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं जिसे लेकर देश भर में चर्चा हो रही है। दौरे के पहले दिन उनका मौन धरना चर्चा में रहा तो दूसरे दिन उन्होंने लखीमपुर खीरी का दौरा किया। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 17 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का यूपी दौरा चर्चा में हैं। गुरुवार को लखनऊ में गांधी प्रतिमा के पास किए गए मौन धरने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रियंका ने लखीमपुर खीरी का दौरा किया और जिस महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया था उससे मुलाकात की। इसके अलावा, प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखने के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


लखनऊ: प्रियंका गांधी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर केस, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा के शुक्रवार को जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखने के मामले में पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में प्रदेश अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


प्रियंका का यूपी दौरा: सपा की पीड़ित महिला उम्मीदवार से मिलीं कांग्रेस नेता, गले लगाकर दिलाया न्याय का भरोसा
प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी से बदसलूकी की जाती है और पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रहती है। उन्होंने कहा कि जिस अकेले सीओ ने पीड़ितों को बचाने की कोशिश की सरकार ने उसे ही निलंबित कर दिया। बाकी अधिकारी जो खड़े थे उनको कुछ नहीं किया। यहां पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में 24 घंटों में 81 नए कोरोना मरीज मिले, 40 जिलों में नही मिला एक भी मरीज
उत्तर प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। जनपद अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। वर्तमान में 34 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इकाई अंक में है, जबकि 33 जनपदों में दहाई अंक में एक्टिव केस शेष हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

नया नियम: यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी-शर्ट पर रोक, गरिमा के अनुरूप औपचारिक पोशाक पहनें कर्मचारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट या इस तरह की अन्य पोशाक पहनकर दफ्तर आने पर रोक लगा दी गई है। विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : नड्डा ने जन कल्याणकारी योजनाओं के भरोसे मिशन 2022 फतह का दिया मंत्र
विधानसभा चुनाव में भाजपा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के काम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए नेताओं-कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बलबूते ‘मिशन-2022’ फतह करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed