फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's State Working Committee meeting: Nadda gave the mantra of achieving Mission 2022 on the basis of public welfare schemes

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक : नड्डा ने जन कल्याणकारी योजनाओं के भरोसे मिशन 2022 फतह का दिया मंत्र

Fri, 16 Jul 2021 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jul 2021 09:28 PM IST
सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए नेताओं-कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बलबूते ‘मिशन-2022’ फतह करने का मंत्र दिया।

विज्ञापन
BJP's State Working Committee meeting: Nadda gave the mantra of achieving Mission 2022 on the basis of public welfare schemes
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी समेत अन्य वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के काम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए नेताओं-कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बलबूते ‘मिशन-2022’ फतह करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला तो आने वाली पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में नड्डा ने केंद्रीय योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सरकार के कार्यों को जमीन पर उतारने में अपनी भूमिका निभाएं। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनोपयोगी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। नड्डा ने यूपी के सांस्कृतिक व राजनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते सात वर्षों में देश में विकास की अलख जगी है। आगे भी इसे बरकार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विकास लिहाज से ‘लिडिंग स्टेट ऑफ कंट्री’ बन गया यूपी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूपी विकास के एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अंधेरे के बिना उजाले की कीमत पता नहीं चलती। पहले क्या नुकसान हो गया है, यदि वह याद न रहे तो फायदे का पता नहीं चलता। चार साल पहले तक उप्र में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ ही जातिवाद भाई-भतीजावाद, अत्याचार और अनाचार का बोलबाला था। भाजपा के  सत्ता आने के बाद से यह प्रदेश ‘लीडिंग स्टेट ऑफ़  कंट्री’ के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नड्डा ने पीएम मोदी द्वारा वाराणसी में सीएम योगी के कामों की तारीफ का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी के अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। उन्होंने सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों से भी प्लांट लगाने की व्यवस्था की निगरानी करने को कहा। कोविड प्रबंधन पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए नड्डा ने कहा कि कि इतिहास गवाह कि टीबी, प्लेग, पोलियो, चिकनपॉक्स, स्माल पॉक्स जैसी बीमारियों का टीका पूरे विश्व में लगने के बाद भारत को दिया गया था। जबकि मोदी सराकार ने कोरोना जैसी घातक बीमारी का टीका मात्र 9 महीने में तैयार कर वैक्सीनेशन शुरू करा दिया था। नड्डा ने ऑक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग और ओछी राजनीति का जिक्र कर बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहला मौका है जब प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को यह समझना और जनता को भी समझाना होगा कि यूपी किस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति जाल में फंसा हुआ था। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में जकड़ा हुआ था लेकिन पिछले चार वर्षों में एक विकासशील प्रदेश बन गया है। उन्होंने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा को सिरे से नकारकर जनता ने हमें काम करने का संदेश दिया है। हमें जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से जुटना होगा।

इस मौके पर दिल्ली से नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी जुड़े थे। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने किया।

छोटे दिल वाले नहीं संभाल सकते इतना बड़ा प्रदेश

BJP's State Working Committee meeting: Nadda gave the mantra of achieving Mission 2022 on the basis of public welfare schemes
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
नड्डा ने नाम लिए बगैर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी की सत्ता का सपना देखने वाले नेता कोरोना काल में भी राजनीति से बाज नहीं आ रहे थे। वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत से जिस कोरोना वैक्सीन को मात्र 9 महीने में तैयार कर दिया, उसे वह भाजपा का वैक्सीन बताकर मजाक उड़ा रहे थे। पहले उनके पिताजी और बाद में उन्होंने खुद वैक्सीन लगवाई तो कुछ बदले। इस तरह के बयानों से उन्होंने अपना स्तर बता दिया। जिसकी सोच और दिल इतना छोटा हो, वह इतना बड़ा प्रदेश कैसे संभाल सकता है? राजनीति के जो पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं वे पॉलिटिक्स को भी टूरिज्म की तरह ही देखते हैं। ये सत्ता में सेवा के लिए नहीं आते।

सरकार-जनता के बीच सेतु बनकर काम करे संगठन
भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाते हुए कहा कि सरकार और जनता के बीच संगठन को सेतु बनकर काम करने की रणनीति पर चलना होगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्ट्रीट वेंडरों के लिए आर्थिक मदद की योजना की उपलब्धियों को तथ्यों सहित बताकर कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इन योजनाओं का लाभ जनता को बताएं और आखिरी व्यक्ति को दिलाएं। उन्होंने हर व्यक्ति का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी है।

पहली बार किसानों के लिए जमीन पर किया गया काम
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाले कई नेता हुए और अपने को किसान नेता होने का दंभ भी भरते थे। लेकिन असली किसानों के कल्याण के लिए सही मायनों में पहली बार भाजपा सरकार ने जमीन पर उतकर काम किया है।

यूपी का बजट बढ़ाकर दी विकास को गति
नड्डा ने योगी सरकार द्वारा बजट का आकार बढ़ाने को एक साहसी कदम बताते हुए कहा है कि ऐसा करके योगी ने प्रदेश के विकास को गति दी है। 2014 में यूपी का बजट 2 लाख करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 5.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह 2014 में वाणिज्य कर की वसूसी लगभग 12000 करोड़ रुपये थी जो आज बढ़ कर लगभग 49000 करोड़ रुपये हो गई है। भाजपा सरकार आने से पहले देश के जीडीपी में यूपी का योगदान 10.90 लाख करोड़ रुपये का हुआ करता था जो आज बढ़ कर 21.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। ईज ऑफ़  डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे स्थान पर आ गया है। 2014-15 में यूपी की प्रति व्यक्ति आय 47,116 रुपये थी जो आज बढ़ कर 94,495 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed