{"_id":"60c73a35e3339b1baf73f6c5","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-14-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का किया खंडन, कैबिनेट में अयोध्या के विकास पर लिए गए निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: चंपत राय ने राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का किया खंडन, कैबिनेट में अयोध्या के विकास पर लिए गए निर्णय
Mon, 14 Jun 2021 06:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:01 PM IST
सार
राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में हुए घोटाले के आरोपों पर पूरे दिन चर्चा होती रही। वहीं, प्रदेश में कोरोना के नियंत्रण से सरकार व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यहां पढ़ें सोमवार की सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के ट्रस्ट पर जमीन खरीद में हुए घोटाले पर पूरे दिन देश भर में चर्चा होती रही। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आरोपों का खंडन किया। वहीं, कोविड की दूसरी लहर के बाद हुई कैबिनेट बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े कई निर्णय लिए गए। वहीं, प्रदेश में कोरोना लगभग नियंत्रण में आ गया है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का महासचिव चंपत राय ने दिया जवाब
राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदने में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ऊपर लगे घोटाले के आरोप पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया में प्रेस नोट जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक लोग इस मामले में प्रचार कर रहे हैं, वह भ्रामक है और राजनीति से प्रेरित है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
यूपी: योगी मॉडल ने प्रदेश में रोकी कोविड की रफ्तार, 24 घंटे में आए सिर्फ 339 नए मामले
उत्तर प्रदेश में योगी मॉडल ने कोविड की रफ्तार रोक दी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सिर्फ 339 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार थ्री टी फॉर्मूले अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट पर काम कर रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
यूपी: कोविड की दूसरी लहर के बाद कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण हुई। जिसके बाद बाद मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्य मंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें एजेंडा सौंपा। बता दें कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद यह प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक हो रही है। महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर:
अयोध्या के डीएम ने बताया, आखिर कैसे बढ़ गए जमीन के दाम
दो करोड़ की जमीन को 18.50 करोड़ में खरीदने वाला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी भी फायदे में है। हालांकि सियासत के लिए कई कानूनी और नैतिक बाध्यताएं ट्रस्ट की थ्योरी पर सवाल खड़े करती रहेंगी। मगर असलियत यह है कि दो करोड़ की रजिस्ट्री 4 साल पहले हुए एग्रीमेंट पर आधारित थी तब राम नगरी में साल के 6 महीने संगीनों के साए में गुजरते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर:
10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये का, कीमत बढ़ाने के दिए जा रहे अजीबोगरीब तर्क
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक बार फिर से महंगा कर दिया गया है। 10 रुपये में मिलने वाला टिकट सोमवार से 30 रुपये में मिल रहा है। रेलवे प्रशासन की दलील है कि इससे संक्रमण के बीच प्लेटफॉर्म पर आने वालों की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर: