फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet meeting after second wave of corona in Lucknow.

यूपी: कोविड की दूसरी लहर के बाद कैबिनेट बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय, मंत्रियों को सौंपा गया एजेंडा

Mon, 14 Jun 2021 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jun 2021 02:48 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद लंबे समय बाद लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़े कई निर्णय लिए गए। वहीं, इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें एजेंडा सौंपा।
 

विज्ञापन
cabinet meeting after second wave of corona in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण हुई। जिसके बाद बाद मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्य मंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें एजेंडा सौंपा। बता दें कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद यह प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक हो रही है। महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


1- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। जहां की यातायात व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए संस्कृति विभाग 9 एकड़ जमीन परिवहन विभाग को देगा। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बनेगा। 400 करोड़ का प्रोजेक्ट है। पीपीपी मॉडल की भी संभावना तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


2- अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग पर बहुत ट्रैफिक है। यह नए एयरपोर्ट को जोड़ता है। इस पर 4 लेन का फ़्लाईओवर बनेगा। इसके लिये 20.17 करोड़ की लागत से 1.5 किमी लम्बा फ़्लाईओवर बनेगा। शिक्षा विभाग की जमीन इसके लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- अनूपशहर में नगरपालिका की जमीन निःशुल्क बस स्टेशन बनाने के लिए दी जाएगी।

4- प्रयागराज में जीटी रोड से एयरपोर्ट के बीच 4 लेन का रेलवे ट्रैक पर फ़्लाईओवर बनेगा। 284 करोड़ लागत आएगी। टू लेन का एक और फ़्लाईओवर कानपुर रोड को जोड़ेगा। जिसके लिए 98 करोड़ रुपये रेलवे देगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बुंदेलखंड से कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

5- विकास प्राधिकरण के रिपेयर या मेंटिनेंस के लिये अभी शासन से अनुमति लेनी पड़ती थी। खासकर पर्यटन के विकास में बाधा आ रही थी। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, बनारस, आदि जिलों में प्राधिकरण पयर्टन का काम करा सकेंगे।

6- लखनऊ में हैदर केनाल पर 120 एमलडी का एसटीपी बनेगा जिसमें 297.38 करोड़ का खर्च आएगा। जिसका 88.53 करोड़ केंद्र, 125 करोड़ राज्य सरकार बाकी नगर निगम देगा। गोमती की सफाई हो सकेगी। 1090 चौराहे के समीप बन रहा है। लागत को मंजूरी दी गई है।


वहीं, मंत्रियों को ब्लॉक स्तर पर प्रवास का एजेंडा दिया गया है। जून-जुलाई में प्रभारी मंत्री अपने जिले के हर ब्लॉक में प्रवास करेंगे। एक दिन में दो ब्लॉक जाएंगे। इस दौरान उन्हें सरकारी योजनाओं, सीएससी, पीएचसी, कोटे की दुकान का निरीक्षण, कार्यकर्ताओं से संवाद व समन्वय बैठक करनी होगी। इसी कड़ी में मंत्रियों को 21 जून को योग दिवस पर प्रभार क्षेत्र में आयोजन से जुड़ना होगा। 23 जून से 6 जुलाई तक पौधरोपड़ अभियान चलेगा। 27 जून को हर बूथ पर मन की बात सुनी जाएगी। सभी मंत्री भी बूथ पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed