फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plateform ticket of railway plateform is available in 30 rupees.

रेलवे: 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये का, कीमत बढ़ाने के दिए जा रहे अजीबोगरीब तर्क

Mon, 14 Jun 2021 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jun 2021 01:20 PM IST
सार

हर तरफ से महंगाई की मार झेल रही जनता को कहीं से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। अब प्लेटफॉर्म टिकट का दाम भी बढ़ा दिया गया है। जो टिकट पहले 10 रुपये का था अब 30 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन
Plateform ticket of railway plateform is available in 30 rupees.
चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : डेमो

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक बार फिर से महंगा कर दिया गया है। 10 रुपये में मिलने वाला टिकट सोमवार से 30 रुपये में मिल रहा है। रेलवे प्रशासन की दलील है कि इससे संक्रमण के बीच प्लेटफॉर्म पर आने वालों की संख्या नियंत्रित की जा सकेगी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि गत वर्ष संक्रमण बढ़ने पर रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। इस पर काफी हायतौबा भी मची थी। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन लगने से ट्रेनों के पहिए थम गए। हालात सामान्य होने पर ट्रेनें पटरी पर लौटीं तो रेलवे प्रशासन ने टिकट का दाम फिर 10 रुपये कर दिया।
विज्ञापन


अब दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद फिर से ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये कर दी है। चारबाग स्टेशन सहित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर 14 जून से टिकट की बिक्री दोबारा शुरू हो रही है। डीआरएम संजय त्रिपाठी ने वर्तमान स्थितियों की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधा के तहत प्लेटफार्म टिकट के पुन: बिक्री की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काठगोदाम एक्सप्रेस हुई बहाल

यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस सोमवार से बहाल हो गई। वहीं, गंगा-गोमती भी पटरी पर लौट आएगी। जबकि गोरखपुर से एलटीटी के बीच ट्रेन 16 जून से शुरू की जाएगी। लखनऊ जं. काठगोदाम स्पेशल (05043) व गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल (05069) 14 जून से चलने लगेंगी। काठगोदाम लखनऊ जं. स्पेशल (05044) 15 जून से अगले आदेश तक चलेगी। ऐसे ही 13 जून से लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस (05204) और ऐशबाग-गोरखपुर स्पेशल (05070) की शुरूआत हो गई।

इसी क्रम में एक फेरे के लिए गोरखपुर से एलटीटी वाया लखनऊ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 16 जून को ट्रेन (05401) गोरखपुर से शाम सात बजे चलकर ऐशबाग रात 12.50 बजे पहुंचकर तीसरी सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (05402) से 18 जून को सुबह 7.50 बजे चलकर दूसरे दिन ऐशबाग सुबह 11.05 बजे पहुंचकर गोरखपुर शाम 4.15 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed