फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today 14 July.

Top News of UP: यूपीएटीएस ने तीन और आतंकवादी दबोचे, 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 90 मरीज मिले

Wed, 14 Jul 2021 05:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jul 2021 05:29 PM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में अलकायदा से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की जांच जारी है। इस क्रम में एटीएस ने तीन और आतंकियों को दबोचा। इसके अलावा, कोरोना के घटते संक्रमित राहत की बात है। वहीं, आप नेता संजय सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अफसरों पर घोटाले के आरोप लगाए हैं। यहां पढ़ें सभी खबरें:

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today 14 July.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपीएटीएस ने लखनऊ में आतंकियों की तलाश में बुधवार को छापेमारी की और तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी अलकायदा से जुड़े हुए थे। इसके अलावा, प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में सिर्फ 90 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। यहां पढ़ें, आज की प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


एटीएस ने अलकायदा से जुड़े तीन और आतंकियों को किया गिरफ्तार, शकील को हिरासत में लेकर की पूछताछ
यूपीएटीएस ने अलकायदा से जुड़े तीन और आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों लखनऊ के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार हुए आतंकियों के नाम शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मुईद है। इन्हें पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था। एटीएस को मिनहाज और मशीरुद्दीन से पूछताछ में इन तीनों के बारे में जानकारी मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 90 मरीज मिले, प्रदेश में अब सिर्फ 1428 मामले सक्रिय
यूपी में कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 90 संक्रमित ही मिले हैं। प्रदेश में अब सिर्फ 1428 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इस तरह आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद कुल सक्रिय मामलों में उत्तर प्रदेश देश में 19वें नंबर पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने मंत्री-अफसरों के खिलाफ दी तहरीर, बोले- 10-10 लाख के चिकित्सकीय उपकरण 35 लाख में खरीदे गए
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार के मंत्रियों व अफसरों पर चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई न हुई तो वो कोर्ट जाकर मामले को उठाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
यूपी में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों के परिजनों को प्रदेश सरकार मुआवजा देगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर  


बीएड: प्रवेश परीक्षा के लिए कोविड टीकाकारण प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं, हेल्पलाइन पर अभ्यर्थियों ने पूछे सवाल
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय हेल्पलाइन चला रहा है। इस पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए कोविड टीकाकरण को लेकर सवाल पूछे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed