फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 8 Sep.

Top News of UP: 1 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी भाजपा, योगी सरकार ने जिले स्तर के 800 अपराधी चिह्नित किए

Wed, 08 Sep 2021 10:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Sep 2021 10:05 PM IST
सार

भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर बुधवार को दो बड़ी घोषणाएं की हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए अब जिले स्तर पर अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 8 Sep.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर बुधवार को दो घोषणाएं की। चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भाजपा ने 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करने की घोषणा की। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर सहित सात सह प्रभारी
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने प्रभारी व सह प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव का प्रभारी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जिले स्तर पर डॉन बनने वाले 800 अपराधी चिह्नित, अब तक करीब ढाई अरब की अवैध संपत्ति जब्त
कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की रणनीति का असर धरातल पर भी दिख रहा है। पुलिस ने प्रदेश के बाद जिले स्तर पर भी डॉन बनने वाले 800 आपराधिक माफिया को चिह्नित किया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले स्तर पर भी कानून व्यवस्था बनी रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी भाजपा, 27 हजार शक्ति केंद्रों को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा
भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर अपने बूथों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 27 हजार से अधिक शक्तिकेंद्रों को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: सियासी प्रयोगशाला में मायावती का ‘बीएम’ समीकरण, ब्राह्मणों के साथ-साथ मुस्लिमों को साधने की कोशिश
विधानसभा चुनाव 2022 की सियासी प्रयोगशाला में बसपा सुप्रीमो मायावती ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूले पर काम कर रही हैं। ब्राह्मण सम्मेलन में उन्होंने न केवल ब्राह्मणों को जुल्म-ओ- सितम का शिकार बताकर रिझाने का प्रयास किया वहीं मुसलमानों को सीधे-सीधे यह कहकर साधने की कोशिश की कि उन्हें दंगों को भूलना नहीं चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 


मुर्दे को लगा दी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, मामला सामने आया तो मचा हड़कंप
बलरामपुर जिले के सीएचसी उतरौला के पकड़ी बाजार वैक्सीनेशन सेंटर पर मृत महिला को वैक्सीन की दूसरी डोज देने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में यह पाया गया है ऑनलाइन फीडिंग में गलती हुई है। संबंधित से जबाब तलब किया गया है। पढ़ें पूरी खबर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed