{"_id":"613858f98ebc3eb3b44d84aa","slug":"bjp-will-start-booth-vijay-abhiyan-on-11-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी भाजपा, 27 हजार शक्ति केंद्रों को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी भाजपा, 27 हजार शक्ति केंद्रों को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा
Wed, 08 Sep 2021 12:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:02 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर वह कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर अपने बूथों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में पार्टी 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 27 हजार से अधिक शक्तिकेंद्रों को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बता दें कि पांच से छह बूथ मिलाकर एक शक्तिकेंद्र बनता है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम 27 अगस्त को प्रस्तावित था पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे और लोगों को मतदान के लिए बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। वहीं, अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के सभी शक्ति केद्रों पर उस इलाके के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन