{"_id":"61389a748ebc3eca726e323f","slug":"wrong-feeding-created-ruckus-in-covid-vaccination-in-utraula-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: मुर्दे को लगा दी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, मामला सामने आया तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: मुर्दे को लगा दी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज, मामला सामने आया तो मचा हड़कंप
Wed, 08 Sep 2021 04:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:41 PM IST
सार
बलरामपुर के उतरौला में उस समय स्थिति असहज हो गई जब पता चला कि जिसको कोरोना की दूसरी डोज देने की बात कही जा रही है। उसकी तो मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के सीएचसी उतरौला के पकड़ी बाजार वैक्सीनेशन सेंटर पर मृत महिला को वैक्सीन की दूसरी डोज देने का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में यह पाया गया है ऑनलाइन फीडिंग में गलती हुई है। संबंधित से जबाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विदित हो कि बढ़या पकड़ी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर गत 14 अप्रैल को एक ही मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन पर राजपति, संवारी देवी, राज कुमारी व उधव का टीकाकरण किया गया था। पांच जून को राजपती की स्वाभविक मौत हो गई। 28 अगस्त को इसी सेंटर पर वैक्सीन की दूसरी डोज संवारी देवी ने लगवाई।
विज्ञापन
ऑनलाइन फीडिंग में संवारी देवी के बजाए वैक्सीनेटर ने राजपती देवी का नाम फीड कर दिया। राज कुमारी तथा उधव ने अपनी दूसरी डोज श्रीदत्तगंज के वैक्सीनेशन सेंटर महदेईया पर लगवाई।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि उसी मोबाइल नंबर पर दूसरी डोज संवारी देवी को लगी थी। ऑनलाइन फीडिंग में गलती से संवारी की जगह राजपति का नाम दर्ज हो गया। संबंधित को नोटिस देकर भूल सुधार करने का निर्देश दिया गया है।