{"_id":"61d6e567bf000500bc609fb8","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-6-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: रेलमंत्री बोले- भरे जाएंगे एक लाख से ज्यादा खाली पद, मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: रेलमंत्री बोले- भरे जाएंगे एक लाख से ज्यादा खाली पद, मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें
Thu, 06 Jan 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:22 PM IST
सार
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के एक लाख 24 हजार खाली पद भरे जाएंगे। सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे में खाली एक लाख 24 हजार खाली पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
रेलवे देगा नौकरियां: रेलमंत्री बोले- खाली एक लाख 24 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, नहीं किया जा रहा निजीकरण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे में खाली एक लाख 24 हजार खाली पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। जब पटरी, कोच, इंजन, कोच फैक्ट्री, सिग्नल, स्टेशन सब कुछ सरकार का है तो फिर निजीकरण कैसा? सरकार रेलवे को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Corona in UP: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें, 24 घंटे में 3121 नए केस मिले
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि यूपी में अब तक 09 करोड़ 39 लाख से अधिक टेस्ट व 20 करोड़ 69 से अधिक वयस्कों का टीकाकरण किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 पार, जिम, स्वीमिंग पूल सब बंद, गाइडलाइन जारी
लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार से भी ज्यादा हो जाने पर प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने जिम और स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, माल और सिनेमा को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी की घोषणा, जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा मैनपुरी का सैनिक स्कूल
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि मैनपुरी का सैनिक स्कूल अब जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी बृहस्पतिवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आज बातचीत होगी। पढ़ें पूरी खबर