फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3121 new corona cases found in Uttar Pradesh.

Corona in UP: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, हर रोज तीन से चार लाख जांच करें, 24 घंटे में 3121 नए केस मिले

Thu, 06 Jan 2022 03:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jan 2022 03:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रतिदिन यूपी में न्यूनतम तीन से चार लाख टेस्ट किए जाएं। बीते 24 घंटे में 3121 कोरोना के नए मामले मिले हैं।

विज्ञापन
3121 new corona cases found in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश सरकार ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुसार यूपी में टेस्टिंग व टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि यूपी में अब तक 09 करोड़ 39 लाख से अधिक टेस्ट व 20 करोड़ 69 से अधिक वयस्कों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान में अब तक यूपी में 07 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन


योगी सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट, बेड, डॉक्टरों व कर्मचारियों, अस्पताल, वेंटिलेटर की संख्या में इजाफा किया है जिसके कारण यूपी तीसरी लहर से लड़ने में पूरी तौर पर सक्षम है। प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैनात किए गए नोडल अधिकारी हर स्थिति पर सीधी नजर रख रहे हैं। सीएम ने हर दिन न्यूनतम तीन से चार लाख टेस्ट किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


जीनोम सिक्वेंसिंग की में लाएं तेजी
केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई लखनऊ में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को विस्तार देने के निर्देश सीएम ने दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आवश्यक मशीनें और मानव संसाधन की व्यवस्था को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जिन जिलों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या 1,000 से अधिक होगी उन जिलों में नई व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ लाख से अधिक टेस्टिंग में मिले 3,121 केस
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,96,502 जांचों में 3,121 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 8,224 है। प्रदेश का रिकवरी रेट 98.2 प्रतिशत दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed