फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 31 July.

Top News of UP: यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार भी बेटियां आगे, कोरोना के सक्रिय मरीज एक हजार से भी कम

Sat, 31 Jul 2021 06:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Jul 2021 06:08 PM IST
सार

शनिवार को पूरे दिन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणामों को लेकर चर्चा होती रही। घोषित किए गए नतीजों पर विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, कोरोना के नियंत्रण पर प्रदेश सरकार ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 31 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। बिना परीक्षा घोषित हुए परिणामों में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। वहीं, प्रदेश के 55 जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से भी कम है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन


यूपी बोर्ड: 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित, बिना परीक्षा के भी बेटियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को लखनऊ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम रिकार्ड 99.53 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में 29 लाख 96 हजार 31 परीक्षार्थियों में से 29 लाख 82 हजार 055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। छात्राओं का परिणाम 99.55 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 99.52 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

कोरोना से जंग: यूपी के 55 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं, प्रदेश में सिर्फ 712 सक्रिय मरीज
यूपी में पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, प्रदेश के 55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 20 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय कोविड केस की संख्या 712 है। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को योगी सरकार ने दी 10 लाख रुपये की सहायता
उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को योगी सरकार ने 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि का वितरण किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन देर से प्राप्त हुए हैं। उन्हें भी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: विधानसभा चुनाव के लिए हर जिले में भाजपा के योद्धा तैयार, जिम्मेदारियां और कार्यक्रम भी सौंपे गए
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिए योद्धाओं की फौज तैयार कर दी है। 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सात अग्रिम मोर्चों, 26 प्रकोष्ठों और 28 विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैयार हो रही है। पढ़ें पूरी खबर


धमकी: '14 अगस्त तक मुजाहिदों को छोड़ दो, वरना उड़ा देंगे मंदिर व आरएसएस दफ्तर' हनुमान जी के नाम आई चिट्ठी
राजधानी के कई बड़े मंदिर और आरएसएस के कार्यालय को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में मंदिर और आरएसएस के कार्यालय निशाने पर होने की बात कही गई है। रजिस्टर्ड डाक से यह पत्र अलीगंज हनुमान मंदिर के पते पर आया है। खुद को जेहाद समर्थक बताते हुए पत्र में कहा गया कि अगर 14 अगस्त की शाम तक मुजाहिदों को रिहा नहीं किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed