{"_id":"614b1c758ebc3e848778a94a","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-22-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाला मौलाना गिरफ्तार, आजम खां से लगातार तीसरे दिन ईडी की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाला मौलाना गिरफ्तार, आजम खां से लगातार तीसरे दिन ईडी की पूछताछ
Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
सार
यूपी में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। यूपीएटीएस ने बताया कि उसे विदेशों से फंडिंग हो रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर के रहने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। वह सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण करवा रहा था। वहीं, लगातार तीसरे दिन सपा नेता व सांसद आजम खां से ईडी की टीम ने कई घंटे पूछताछ की। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, बहरीन से ट्रस्ट को मिले डेढ़ करोड़ रुपये
यूपी एटीएस ने बुधवार को मुजफ्फरनगर से अवैध धर्मांतरण का देशव्यापी सिंडिकेट चलाने के आरोपी प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, उसे हवाला के जरिए विदेशों से फंडिंग की जाती थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सीतापुर: लगातार तीसरे दिन ईडी की टीम ने जेल में आजम खां से पूछताछ की
जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पिछले दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर से जेल में दस्तक दी और बंद कमरे में आजम खां से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: प्रदेश की 52.78 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, 30 जिलों के एक भी सक्रिय केस नहीं
उत्तर प्रदेश की 52.78 फीसदी आबादी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 07 करोड़ 94 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 01 करोड़ 73 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा के चुनावी रोडमैप पर मंथन के लिए लखनऊ पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी भी मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतर रही भाजपा के चुनावी रोडमैप पर बुधवार से तीन दिन तक मंथन होगा। पार्टी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके साथ सह चुनाव प्रभारियों की टीम बुधवार को लखनऊ में चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेगी। पढ़ें पूरी खबर
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ व बाबा साहब वाहिनी का नहीं हो पाया गठन, असमंजस में दलित नेता
समाजवादी पार्टी एक तरफ कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर मतदाताओं को जोड़ने के अभियान में लगी है तो दूसरी तरफ अभी तक अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तय नहीं कर पाई। पढ़ें पूरी खबर