फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 22 August.

Top News of UP: कल्याण को अंतिम विदाई देने दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, 23 अगस्त को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित

Mon, 23 Aug 2021 03:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Aug 2021 03:08 PM IST
सार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रविवार को पूरे दिन उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। यहां पढ़ें पूरे दिन का घटनाक्रम:

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 22 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रविवार को पूरे दिन उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से लखनऊ आए उन्हें श्रद्घांजलि दी और फिर वापस लौट गए। इसके अलावा, पूर्व सीएम के निधन के कारण लखनऊ विश्वविद्यालय की 23 अगस्त को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अलविदा कल्याण: पीएम मोदी ने किया कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन, बोले- वे हमारे प्रेरणा स्रोत रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को लखनऊ पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कल्याण सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई उन्होंने पूरी प्रतिबद्घता से उसे पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लविवि: 23 अगस्त को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 29 अगस्त को होगी
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 23 अगस्त को घोषित सार्वजनिक अवकाश के क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रस्तावित पीएचडी प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया  गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि: भाजपा नेता मुरली मनोहर बोले- वो एक राष्ट्रीय नेता थे, उनकी कमी पूरी करना मुश्किल
हिंदुत्व के नायक कल्याण सिंह के निधन पर अलग-अलग दलों के नेताओं ने प्रतिक्रया दी और श्रद्घांजलि दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कल्याण सिंह सिर्फ एक जाति के नेता नहीं थे। वो किसानों, पिछड़ों व वंचितों के नेता थे। वह एक राष्ट्रीय नेता थे। पढ़ें पूरी खबर

ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए सपा ने बनाई कमेटी, परशुराम मूर्ति का अनावरण समारोह जल्द
समाजवादी पार्टी ने शाहजहांपुर के जलालाबाद में लगी भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है साथ ही पार्टी 25 अगस्त से करीब 10 जिलों में दूसरे चरण का प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी। पढ़ें पूरी खबर 


यूपी: निधन के बाद पूरी हुई कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, भाजपा अध्यक्ष ने यूं दी अंतिम विदाई
राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। अलग-अलग दलों के नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्घांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से पहले भाजपा कार्यालय ले जाया गया और फिर विधान भवन में रखा गया जहां पर एक के बाद एक राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed