{"_id":"61220c988ebc3e7a1b25408d","slug":"samajwadi-party-to-inaugrate-statues-of-lord-parashuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए सपा ने बनाई कमेटी, परशुराम मूर्ति का अनावरण समारोह जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए सपा ने बनाई कमेटी, परशुराम मूर्ति का अनावरण समारोह जल्द
Sun, 22 Aug 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:06 PM IST
सार
सपा ने ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए कमेटी बनाई है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक सनातन पांडेय एवं संतोष पांडेय शामिल हैं। पहले चरण में यह कमेटी बलिया सहित पांच जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुकी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने शाहजहांपुर के जलालाबाद में लगी भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है साथ ही पार्टी 25 अगस्त से करीब 10 जिलों में दूसरे चरण का प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी।
विज्ञापन
सपा ने ब्राह्मण वोट बैंक को सहेजने के लिए कमेटी बनाई है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक सनातन पांडेय एवं संतोष पांडेय शामिल हैं। पहले चरण में यह कमेटी बलिया सहित पांच जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुकी है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में यह सम्मेलन गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जौनपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, देवरिया, गोरखपुर व वाराणसी में होंगे। पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि जलालाबाद में मूर्ति स्थल के आसपास सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण तक का कार्य पूरा करा लिया गया है। जल्द अनावरण की तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन
कई स्थानों पर लगेगी मूर्ति
विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई लखनऊ में मूर्ति लगाने की बात कह रहा है तो कोई गाजियाबाद में। इसी क्रम में भगवान परशुराम चेतना पीठ ने लखनऊ, हस्तिनापुर, आगरा, जौनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मूर्ति लगाने की घोषणा की है। इसके लिए जमीन भी तलाशी जा रही है।