फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi paid tribute to late kalyan singh.

अलविदा कल्याण: पीएम मोदी ने किया कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन, बोले- वे हमारे प्रेरणा स्रोत रहे

Sun, 22 Aug 2021 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Aug 2021 11:54 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह को श्रद्घांजलि दी और कहा कि वह हमारे लिए प्रेरणा स्रोत थे। भगवान श्रीराम उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi paid tribute to late kalyan singh.
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को लखनऊ पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कल्याण सिंह को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी दी गई उन्होंने पूरी प्रतिबद्घता से उसे पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

विज्ञापन


इसके पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि आने वाली पीढ़ियां कल्याण के सांस्कृतिक पुनरुत्थान को लेकर दिए गए योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने हासिये के करोड़ों व्यक्तियों के उत्थान के लिए न सिर्फ काम किया, बल्कि उनकी आवाज भी बने। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनगिनत काम व प्रयास किए।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता कल्याण सिंह का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से भारतीय राजनीति में कभी न भरा जा सकने वाला शून्य पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हृदय विदारक है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि।


मायावती ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याम सिंह के निधन की खबर दुखद है। उनकेपरिवार व समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दुख को सहने की शक्ति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed