फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 21 April.

Top News of UP: यूपी में धार्मिक जुलूस निकालने पर सख्ती बढ़ी, शिवपाल बोले- अखिलेश को दिक्कत है तो मुझे पार्टी से निकाल दें

Thu, 21 Apr 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Apr 2022 04:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई भी शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति देने से पूर्व आयोजकों से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए और इस दौरान किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 21 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

देश के कई राज्यों में रामनवमी व शोभायात्राओं के कारण बढ़े सामाजिक तनाव को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोई भी शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। उधर, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को मुझसे कोई दिक्कत है तो वह मुझे पार्टी से निकाल सकते हैं। 111 विधायकों की तरह मैं भी उनकी पार्टी का एक विधायक हूं। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी में धार्मिक जुलूस निकालने पर सख्ती बढ़ी: शपथ पत्र पर देनी होगी शांति कायम रखने की गारंटी, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं
विज्ञापन

यूपी में शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस निकालने से पहले आयोजकों को शपथ पत्र भरकर शांति-सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी और अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक लगेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल का अखिलेश को जवाब: 111 विधायकों की तरह मैं भी उनकी पार्टी का एक विधायक हूं, दिक्कत है तो निकाल दें
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी अखिलेश यादव से जारी जंग सामने आ गई है और अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि अगर उन्हें (अखिलेश यादव) मुझसे कोई दिक्कत है तो वो मुझे पार्टी से निकाल दें। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मायावती बोलीं, अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ भी हो कार्रवाई, गरीब न हों प्रभावित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाए गए बुलडोजर की घटना पर कहा कि उन अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनकी देखरेख में अवैध निर्माण हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर


यूपी: मुथुकुमारस्वामी अब मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के नए एमडी, कंचन वर्मा को वेटिंग में डाला गया
यूपी में गुरुवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को एसीईओ इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले चार युवक दबोचे गए
यूपीएसटीएफ ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव व उसके गिरोह द्वारा बेरोजगार युवकों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी नौकरी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed