{"_id":"61964a01e3b22f0a23726fba","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-18-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: मायावती के घर पहुंचीं यूपी की राज्यपाल, योगी-धामी ने सुलझाए यूपी-उत्तराखंड के दो दशक पुराने मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: मायावती के घर पहुंचीं यूपी की राज्यपाल, योगी-धामी ने सुलझाए यूपी-उत्तराखंड के दो दशक पुराने मामले
Thu, 18 Nov 2021 06:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:11 PM IST
सार
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-उत्तराखंड के करीब दो दशक पुराने मुद्दों को सुलझा लिया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के घर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उनकी मां के निधन पर व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी व उत्तराखंड के सीएम धामी की बैठक से 21 साल पुराना विवाद सुलझा, दोनों राज्यों को मिले हक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य के अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
भोजपुरी एक्टर निरहुआ का अखिलेश पर हमला, बोले- कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब रामभक्तों पर गोलियां चली होंगी
यूपी चुनाव के लिए प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्ष करने का दौर जारी है। भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने गुरुवार को वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव को एक विशेष रंग से नफरत है। पढ़ें पूरी खबर
बच्चे के जन्म के तत्काल बाद बनेगा आधार कार्ड, लखनऊ के बाद अब आठ पिछड़े जिले में चलेगी योजना
बच्चे के जन्म लेने के तत्काल बाद उसका आधार कार्ड बनाया जाएगा। जो उसके माता-पिता के आधार से लिंक होगा। बच्चा जब पांच साल का होगा, तब उसकी बायोमीट्रिक जानकारी ली जाएगी। इसके जरिए जन्म पंजीयन की व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलेगी। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को लखनऊ में करेंगे कोर कमेटी की बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को लखनऊ में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। नड्डा गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाम को लखनऊ आएंगे। पढ़ें पूरी खबर