{"_id":"619622474b235f205d38f926","slug":"aadhar-card-will-be-made-after-birth-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चे के जन्म के तत्काल बाद बनेगा आधार कार्ड, लखनऊ के बाद अब आठ पिछड़े जिले में चलेगी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चे के जन्म के तत्काल बाद बनेगा आधार कार्ड, लखनऊ के बाद अब आठ पिछड़े जिले में चलेगी योजना
Thu, 18 Nov 2021 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Nov 2021 03:22 PM IST
सार
यूपी में लखनऊ के बाद अब आठ जिलों में बच्चे के जन्म के तत्काल बाद आधार कार्ड बनाने की योजना चलेगी। बच्चे का आधार माता-पिता के आधार से लिंक होगा।
विज्ञापन
- फोटो : facebookAll India Radio News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चे के जन्म लेने के तत्काल बाद उसका आधार कार्ड बनाया जाएगा। जो उसके माता-पिता के आधार से लिंक होगा। बच्चा जब पांच साल का होगा, तब उसकी बायोमीट्रिक जानकारी ली जाएगी। इसके जरिए जन्म पंजीयन की व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ में संबंधित पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद गुरुवार को इसे प्रदेश के आठ पिछड़े जिले में शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशालय सभागार में होने वाले एक समारोह में इसके लिए चित्रकूट को 18, सिद्धार्थनगर को 14, बहराइच व फतेहपुर को 13-13, बलरामपुर को 09, सोनभद्र को 08, श्रावस्ती के 07 और चंदौली को 06 लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में लखनऊ के 26 अस्पतालों में जन्म के तत्काल बाद बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन