फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP chief JP Nadda will chair core committee meeting in Lucknow on 22 November.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को लखनऊ में करेंगे कोर कमेटी की बैठक

Thu, 18 Nov 2021 11:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी चुनाव को लेकर 22 नवंबर को लखनऊ में बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
BJP chief JP Nadda will chair core committee meeting in Lucknow on 22 November.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter : @BJP4India

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को लखनऊ में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। नड्डा गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाम को लखनऊ आएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

दिसंबर में भाजपा निकालेगी यात्राएं
विधानसभा चुनाव 2022 में विजय के संकल्प के साथ भाजपा की ओर से दिसंबर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है। यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबोधित कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र से शुरू होने वाली चार यात्राओं के जरिये भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां और विधानसभा चुनाव 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए हुए वादों को पूरा करने का हिसाब लेकर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा के नामों और मार्गों को लेकर चर्चा हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से यात्राएं शुरू कराने की योजना है।

पार्टी ने घोषणा पत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने जनता से सुझाव और प्रस्ताव मांगे है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में की घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed