फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 18 April.

Top News of UP:कोरोना के बढ़ते मामलों से मास्क पहनना फिर जरूरी, राजभर ने मांगा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा

Mon, 18 Apr 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Apr 2022 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) तथा लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 18 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी से सटे कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द किए जाने पर कहा कि अजय मिश्रा टेनी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


फिर मास्क अनिवार्य: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, लखनऊ, नोएडा समेत इन जिलों में पहनना जरूरी
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत: ओमप्रकाश राजभर ने मांगा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राजधानी के रविंद्रालय सभागार में आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लखीमपुर कांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई तपिश, सीजन में पहली बार पारा 42 पार, महीने के अंत में हो सकती है बूंदाबांदी
गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस सप्ताह पारा 43 डिग्री के आसपास जाने के आसार हैं। महीने के अंत तक बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

अमेठी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह की मौके पर मौत
पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल से बारात जायस जा रही थी। वह बोलेरो पर सवार था। रात में गौरीगंज थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर

लखीमपुर खीरी कांड: आशीष मिश्रा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत, एक सप्ताह में सरेंडर करने का निर्देश
आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की अपील को प्राथमिकता देने की सिफारिश की थी। पढ़ें पूरी खबर


खौफनाक: पत्नी, पुत्र और पुत्री की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाई फांसी, सामने आई ये वजह
गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो खटीक बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed