फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   husband commited suicise after killing wife and son daughter in ghazipur they were strangled to death

खौफनाक: पत्नी, पुत्र और पुत्री की गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 10:53 AM IST
सार

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो खटीक बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
husband commited suicise after killing wife and son daughter in ghazipur they were strangled to death
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में आर्थिक तंगी के चलते हत्या और खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो खटीक बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फांसी लगा ली। सोमवार सुबह एक ही परिवार के चार लोगों के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इधर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस चारों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। पड़ोसियों के मुताबिक, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आए दिन पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शायद इसी विवाद के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 
विज्ञापन


मोबाइल की दुकान एक साल से थी बंद
बस्ती निवासी शिवदास उर्फ डब्लू सोनकर (40) मोबाइल की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब एक वर्ष से दुकान बंद थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से आए दिन पत्नी रीना सोनकर (35) से विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात किसी समय पति शिवदास सोनकर ने गला घोंटकर पत्नी रीना, पुत्र राहुल (6) और पुत्री सेजल (4) की गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं स्वयं भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह काफी देर होने पर घर में कोई चहलपहल नहीं सुनाई देने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। आवाज देने के बावजूद कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो एक ही परिवार के चार लोगों का शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed