फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 15 February.

Top News of UP: अखिलेश यादव बोले- दो चरणों के बाद धमकी देने वालों की भाप निकल गई, मायावती बोलीं- 23 हजार करोड़ के घोटाले से जनता आक्रोशित

Tue, 15 Feb 2022 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Feb 2022 06:16 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौतें हिरासत में हुई हैं। गोरखपुर में वसूली करने के लिए पुलिस वालों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने मंगलवार को कई जिलों में प्रचार किया। पढ़ें, प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 15 February.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले दो चरणों के मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों के मन में आशंका है। केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित है। पढ़ें, प्रमुख खबरें

विज्ञापन


अखिलेश यादव बोले- दो चरणों के मतदान के बाद गर्मी निकालने की धमकी देने वालों की भाप निकल गई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। धुंआ उड़ाने वाले धुआं हो गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मायावती बोलीं- केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनका पैसा सुरक्षित है
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि देश की जनता भयंकर, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है ऐसे में 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की खबर जनता का आक्रोश और बेचैनी बढ़ाने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि केंद्र सरकार जनता की आशंका को दूर करे कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा: भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत, मारपीट व हवाई फायरिंग
गोंडा के करनैलगंज में सपा-भाजपा के समर्थकों में हुई भिड़ंत में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।मारपीट व हवाई फायरिंग की घटना से करनैलगंज दहल गया। पढ़ें पूरी खबर 

सीतापुर: एक बाइक पर सवार होकर जा रहे छह लोग वाहन सहित हाइवे पर गिरे, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, चार की मौत
सीतापुर में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  मरने वालों में पिता और उसकी दो बेटियां, मृतक का साला शामिल है। पढ़ें पूरी खबर 


यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं
मंगलवार को अलग-अलग दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed