{"_id":"620b54b611e13f4095204fbf","slug":"up-elction-2022-many-leaders-from-other-party-joins-bjp-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं
Tue, 15 Feb 2022 12:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:52 PM IST
सार
मंगलवार को अलग-अलग दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न दलों से आए नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश में तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। स्वतंत्र देव मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग दलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
स्वतंत्र देव ने कहा कि यूपी की जनता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भरोसा कायम है। जनता अब फिर से गुंडे-माफियाओं की सरकार नहीं चाहती है। जनता विकास और कानून का राज चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव में ये दोनों बातें स्पष्ट हो गई हैं। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है।