फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 13 january.

Top News of UP: कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की, धर्म सिंह सैनी बोले- दो मंत्री और कुछ अन्य विधायक भी देंगे इस्तीफा

Thu, 13 Jan 2022 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Jan 2022 06:05 PM IST
सार

यूपी में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो रही है। कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 125 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जबकि बसपा ने दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 13 january.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी। उधर, यूपी की योगी सरकार में पिछड़े समाज से आने वाले मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन

UP Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 50 टिकट महिलाओं को दिए
यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UP Chunav 2022: अखिलेश यादव से मिले धर्म सिंह सैनी, बोले- दो मंत्री और कुछ अन्य विधायक भी देंगे इस्तीफा
यूपी की योगी सरकार में पिछड़े समाज से आने वाले मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान के बाद डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनका सपा में जाना तय माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के आदेश
उत्तर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अब सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 


यूपी चुनाव 2022: बसपा ने सलमान सईद को चरथावल और नोमान मसूद को गंगोह सीट से बनाया उम्मीदवार
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी के दो नेता बसपा में शामिल हो गए। जिन्हें बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: अपना दल का बुंदेलखंड और अवध की सीटों पर भी दावा, भाजपा से दो दर्जन सीटें मांगी
पिछड़ी जाति के वोट बैंक को समेटने को लेकर परेशान भाजपा पर सीटों के बंटवारे को लेकर सहयोगी अपना दल (एस) ने भी दबाव बढ़ा दिया है। पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस बार पूर्वांचल के अलावा अवध और बुंदेलखंड की भी करीब आधा दर्जन सीटों पर दावा करके भाजपा को पेशोपेश में डाल दिया है। इनमें से कई सीट अभी भाजपा के पास है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed