फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news for Uttar Pradesh for today 7 June.

Top News: यूपी नियंत्रण में आया कोरोना, एक हजार से कम मरीज मिले, मुलायम ने ली वैक्सीन

Mon, 07 Jun 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jun 2021 04:55 PM IST
सार

यूपी Top News में हम आपके लिए लाते हैं प्रदेश की सभी बड़ी खबरें जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी हैं। यहां पढ़ें सोमवार की प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरें:  

विज्ञापन
Top news for Uttar Pradesh for today 7 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार की ट्रिपल टी मतलब टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति का नतीजा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक हजार से भी कम मरीज पाए गए हैं। वहीं, अन्य बड़ी सुर्खियों की अगर बात करें तो ये रहा है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। बता दें कि अखिलेश ने वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि ये तो भाजपा वालों की है। यहां पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


कोरोना नियंत्रण में यूपी को बड़ी कामयाबी
यूपी को कोरोना नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 घंटे में एक हजार से भी कम पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यूपी में कल सिर्फ 727 लोग ही कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब सिर्फ तीन जिलों मेरठ, लखनऊ व गोरखपुर में ही 600 से ज्यादा कोरोना के मामले सक्रिय हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना का टीका, बेटे अखिलेश यादव ने किया था विरोध
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना के टीके की पहली डोज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ले ली है। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन का विरोध करते हुए कहा था कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर   
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने 46 नेताओं को किया विधानसभा चुनाव में उतरने का इशारा
यूपी विधानसभा में सीटों के लिहाज से कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर में जरूर है, पर इसमें सुधार के लिए उसने अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। पार्टी ने अपने करीब 46 नेताओं को विधानसभा क्षेत्र में उतरने का संकेत दे दिया है। उन्हें क्षेत्रों के नाम भी बता दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि वे फील्ड में जाकर पूरी तैयारी से जुटें। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर  

कोरोना के एल-2 अस्पताल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का प्रयास
लालगंज स्थित रेल कोच फैक्टरी के एल 2 अस्पताल में एक महिला कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी भी यहीं पर बिजली कर्मी है। अस्पताल में महिला कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास की खबर मिलते ही स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर  


स्कूल की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चों की झुलसकर मौत
बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में रविवार देर शाम स्कूल की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed