फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top Five News Up : 69,000 teacher recruitment completed: CM Yogi reiterates cleanliness, transparency, honesty and merit standards in appointments

Top Five News Up : 69,000 शिक्षक भर्ती संपन्न : मुख्यमंत्री योगी ने दोहराया वसूली गैंग के लिए खाली करवा रखीं हैं यूपी की जेल

Fri, 23 Jul 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर गोरखपुर वासियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Top Five News Up : 69,000 teacher recruitment completed: CM Yogi reiterates cleanliness, transparency, honesty and merit standards in appointments
top 5 news Up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69,000 शिक्षक भर्ती संपन्न : मुख्यमंत्री योगी ने दोहराया वसूली गैंग के लिए खाली करवा रखीं हैं यूपी की जेल

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को इस चयन प्रक्रिया के अवशेष 6,696 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल गया। लोकभवन में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 52 महीनों में हुईं सवा चार लाख सरकारी पदों पर नियुक्तियों को शुचिता, ईमानदारी, पारदर्शिता और मेरिट का मानक बताया। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले इसी प्रदेश में जब भी कहीं भर्ती निकलती थी तो  कुछ गैंग ऐसे थे जो वसूली के लिए निकल पड़ते थे। कुछ खानदान और कुछ परिवार ऐसे थे, जिनके लिए भर्तियों में वसूली, आजीविका का जरिया हो गया था। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


गोरखपुर: सीएम योगी ने रखी सैनिक स्कूल की आधारशिला, 50 एकड़ भूमि पर होगा निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर गोरखपुर वासियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की मदद से प्रदेश में शिक्षा, राष्ट्र भक्ति और अनुशासन की ज्योति जलती रहेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। गोरखपुर खाद कारखाना परिसर में बनने वाला सैनिक स्कूल, प्रदेश का पांचवां सैनिक स्कूल होगा। 'युवाओं को शिक्षा, देश की रक्षा' के ध्येय से शुरू हो रहे इस शैक्षिक प्रकल्प में कक्षा 6 से 12 तक बालक- बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस होगा। गोरखपुर के सैनिक स्कूल का प्रशासनिक भवन प्राचीन भारतीय संस्कृति व परंपरा का दर्शन कराने वाला होगा। स्कूल की सभी इमारतें भी देशभक्ति का भाव जगाएंगी। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या : बसपा महासचिव व राज्यसभा सदस्य ने अयोध्या में विचार संगोष्ठी कर किया चुनाव का शंखनाद    
भाजपा ने अयोध्या के लिए कुछ नहीं किया, वह आज भी श्रीराम के नाम को राजनीति में इस्तेमाल कर रही है। उनकी मंशा है कि जब वह चाहेंगे, उस तरह इस नाम का इस्तेमाल करेंगे। अयोध्या व श्रीराम भाजपा की ठेकेदारी नहीं है, यहां दर्शन पूजन करने के लिए हमें उनके परमिशन की जरूरत नहीं है। आज हम अयोध्या में श्रीराम, बजरंगबली की पूजा व मां सरयू का आचमन करके आपके बीच आए हैं और समाज के प्रबुद्घ लोगों के बीच जन जागरण की शुरूआत कर रहे हैं। यह बात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कही। वह शुक्रवार को देवकाली बाईपास स्थित एक रिसार्ट में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर


जिला अदालतों के लिए नई गाइड लाइन जारी, न्यूनतम संख्या में ही प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला न्यायालयों में कार्य को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। कहा है कि न्याय कक्ष में न्यूनतम संख्या में वादकारी व अधिवक्ता उपस्थित होंगे। सभी जिला अदालतों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उक्त गाइडलाइन के अनुसार ही न्यायालय का कार्य संपादित किया जाए। पढ़ें विस्तृत खबर

शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत
शाहजहांपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना इलाके के कोला पुल के पास हुई। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने मोपेड और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और मोपेड पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed