फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Took away the jewelery and killed him on the pretext of showing it

Lucknow News: जेवर दिखाने के बहाने ले गए और मार डाला

Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Took away the jewelery and killed him on the pretext of showing it
रायबरेली। सराफा व्यवसायी शोभित कौशल की हत्या की स्क्रिप्ट हत्या आरोपियों ने पहले ही तैयार की थी। इसका तनिक भी अंदाजा व्यवसायी को नहीं था। शोभित की जान पहचान पहले से ही आरोपियों से थी। वह उनके झांसे में आकर सोने-चांदी के जेवरात की डिजाइन दिखाने के लिए उनके साथ बाहर चला गया।
विज्ञापन


शोभित कौशल दुकान पर बैठकर सोने-चांदी की बिक्री करता था, जबकि उसके पिता राकेश कौशल गांवों में फेरी लगाकर सोने-चांदी की बिक्री करते थे। फेरी लगाने के बाद राकेश शाम पांच बजे अपनी दुकान पर प्रतिदिन पहुंचते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना वाले दिन शोभित दुकान पर था। आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे और उससे सोने-चांदी के जेवरात खरीदने का झांसा देते हैं।
विज्ञापन


आरोपी व्यवसायी से शर्त रखते हैं कि वह सोने-चांदी की जेवरात की डिजाइन दिखाने उसके साथ चले। इस पर शोभित दुकान बंद करता है और एक आरोपी के साथ चला जाता है। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी जाती है। चूंकि आरोपियों को पहले ही इस बात की जानकारी थी कि व्यवसायी का पिता शाम पांच बजे दुकान पर पहुंचेगा। इसलिए हत्या के बाद आरोपियों का इरादा सोने-चांदी के जेवरात लूटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि फेरी लगाने के दौरान मृतक युवक के पिता का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर पिता राकेश दोपहर में ही दुकान पर पहुंच गया। देखा कि एक आरोपी दुकान से जेवर लूट रहा है। बेटा दुकान पर नहीं मिला। आरोपी युवक को पकड़कर पिता ने पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस देर रात घटना की जांच करती रही।

इस पुलिस को पता चला कि सराफा व्यवसायी की हत्या प्लानिंग के तहत की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र, गुलाब के अलावा प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक मास्टरमाइंड है। उसी ने धर्मेंद्र, गुलाब के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।


प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने
पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में ही सराफा व्यवसायी की हत्या की वजह सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि घटना में फरार आरोपी अरविंद का ऊंचाहार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी युवती से सराफा व्यवसायी शोभित की भी बातचीत हो रही थी। यह बात अरविंद को अखर रही थी।

कई बार उसने शोभित को समझाया भी था कि वह युवती से दूर रहे। इसके बाद भी शोभित युवती से बातचीत कर रहा था। ऐसे में अरविंद ने साथियों के साथ मिलकर शोभित को ठिकाने लगाने की साजिश रची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक से आकर दुकान में घुसते हुए जो युवक दिख रहा है, वह धर्मेंद बताया जा रहा है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।



खंगाली जा रही कॉल डिटेल
पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी धर्मेंद्र सरोज व गुलाब के मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के पहले और फिर घटना के बाद इन दोनों आरोपियों को किन-किन लोगों ने फोन किया और उनसे क्या बातचीत हुई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि घटना में शामिल आरोपियों की संख्या तीन से ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed