फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Took a resolution... Maa Ganga should remain clean and uninterrupted

Lucknow News: लिया संकल्प...निर्मल-अविरल रहें मां गंगा

Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Took a resolution... Maa Ganga should remain clean and uninterrupted
लखनऊ। गंगा और देश की अन्य नदियों की निर्मलता-अविरलता कैसे बनी रहे, कैसे हम उन्हें स्वच्छ रख सकें, इस पर मंथन के लिए रविवार को गंगा सप्तमी के मौके पर गंगा समग्र अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक यूपी प्रेस क्लब में हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के समक्ष आगामी साल भर में प्रस्तावित रणनीतियों की रूपरेखा व समीक्षा पेश की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंगा समग्र अवध प्रांत संगठन स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का सरकारी अनुदान नहीं लिया जाता है। संगठन के कार्यकर्ता अपने संसाधनों से मां गंगा व उसकी सहायक नदियों की अविरलता व निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि मां गंगा केवल हिंदुओं और भारतीयों की ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की मां है। आज गंगा सप्तमी के दिन हम सभी संकल्प लें कि मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अवध प्रांत के सभी जिलों से आए जिला संयोजक, सहसंयोजक, भाग संयोजक व प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने गंगा को निर्मल रखने का संकल्प लिया। प्रांतीय सहसंयोजक अनुराग पांडे ने जानकारी दिया कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है।

बैठक में प्रचार आयाम की सह प्रमुख श्वेता सिंह, प्रांतीय संगठन के मंत्री लाल जी भाई, गंगा सेविका आयाम की राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. दिव्या पांडे, जल निकासी आयाम के प्रमुख गौरव दीक्षित, गंगा वाहिनी आयाम के प्रमुख चंडी प्रताप सिंह, वृक्षारोपण आयाम के प्रमुख संजीव श्रीवास्तव, सह प्रमुख पंकज शुक्ला, विधि आयाम के सह प्रमुख राजेश शुक्ला, साकेत तिवारी,जीतेंद्र द्विवेदी, राकेश तिवारी, अवधेश तिवारी, अरविंद पांडे, पवन मिश्रा, संतोष तिवारी, गुड्डू पांडे, रमेश द्विवेदी, उषा सिंह, शोभा सारस्वत, नंदलाल, ब्रह्मानंद सिंह, रुद्र देव दुबे, उषा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed