फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toll tax will be higher from today

Lucknow News: आज से ज्यादा लगेगा टोल टैक्स

Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Toll tax will be higher from today
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। बुधवार से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर टोल भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदुपुर टोल, रौनाही टोल सहित सभी टोल से गुजरने वालों को पांच से दस रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
विज्ञापन



टोल प्लाजा से 20 किमी की दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए 360 रुपये प्रतिमाह मासिक पास की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यदि वाहन चौबीस घंटे के अंदर टोल से लौटता है तो 25 प्रतिशत छूट मिलती है। वहीं सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सितंबर से नई दरें लागू होंगी। यह टोल निजी हाथों में है।
विज्ञापन



आज से यह लगेगा टोल

- कार, जीप, वैन के लिए एकल यात्रा पर एकल 120 रुपये व 24 घंटे में वापसी पर 180 रुपये शुल्क देय होगा।
- हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 195 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 295 रुपये देने होंगे।
- बस या ट्रक की एकल यात्रा पर 410 रुपये, 24 घंटे में लौटने पर 615 रुपये।
- थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए 445 रुपये एवं 670 रुपये।
- सात या अधिक धुरी वाले वाहन के लिए 785 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 1175 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed