{"_id":"6265335e40cf4274fe47e948","slug":"toll-tax-will-be-executed-on-poorvanchal-express-way-from-first-week-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा होगा सफर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा होगा सफर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट को भेजा गया प्रस्ताव
Sun, 24 Apr 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:54 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सफर महंगा होने वाला है। इस संबंध में कैबिनेट को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां की टोल दरें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तरह ही होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से टोल टैक्स लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के समान ही यहां टोल की दरें होंगी। संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था, लेकिन इस पर अब तक टोल टैक्स नहीं लग रहा है। टोल वसूली के लिए इंदौर की फर्म का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दरें 2.15 रुपये प्रति किलोमीटर है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी यही दरें रहेंगी। टोल लगाने में रास्ते में पड़ने वाली पुल व पुलियों का भी आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
इससे अलग-अलग श्रेणी के वाहनों से वसूले जाने वाले कुल टोल टैक्स में मामूली अंतर रह सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वर्तमान में छह लेन चौड़ा है, जिसे आठ लेन तक विस्तार दिया जा सकता है।