फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toll free number in LESA

क्यों कटेगी बिजली, अब ये आपका फोन बताएगा

Mon, 20 Jan 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
toll free number in LESA

राजधानी के सात लाख बिजली उपभोक्ताओं को लेसा की तरफ से जल्द ही बिल एवं

विज्ञापन
ब्रेकडाउन का एसएमएस मिलेगा। इसके लिए लेसा को 31 जनवरी तक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज कराने हैं।

इन मोबाइल नंबर पर बिल और ब्रेकडाउन का एसएमएस जाएगा। उपभोक्ता खुद ही अपना मोबाइल नंबर कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 1800 1800 440 पर दर्ज करा सकते हैं।


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें लेसा के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं एक्सईएन को उपभोक्ता के नंबर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

तीन तरीके से मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। एक तो खुद उपभोक्ता टॉल फ्री नंबर पर करा सकता है।

वहीं ऑनलाइन केंद्र पर बिल बनवाने के दौरान, इसके अलावा डोर टू डोर मीटर रीडिंग दर्ज करने वाले एजेंसी कर्मियों को भी उपभोक्ता मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed