फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Told the story of the sacrifice of Guru Gobind Singh's sons

Lucknow News: गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के बलिदान की गाथा सुनाई

Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Told the story of the sacrifice of Guru Gobind Singh's sons
बख्शी का तालाब में निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल सिख समुदाय के लोग।
बख्शी का तालाब। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के बेटों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अदम्य साहस और बलिदान की गाथा बुधवार को वीर बाल दिवस के दिन कस्बे में प्रभात फेरी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम सह संयोजक सरदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के इन चारों बेटों के बलिदान एवं अदम्य साहस युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उनके त्याग और बलिदान से हमको यह सीखने को मिलती है कि कठिनाइयों के बावजूद धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के जिला संयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि प्रभात फेरी एयरफोर्स रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा जाकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के समापन के बाद उपस्थित लोगों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और भजन-कीर्तन सुना। इसमें स्कूली बच्चे, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, कुलदीप सिंह, राजेंद्र लोधी, राम बहादुर सिंह, संजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व एडिशनल इंस्पेक्टर कैलाश दुबे पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed