फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the National Lok Adalat an opportunity to resolve cases through conciliation and settlement.

Lucknow News: आज राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मौका

Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Today is the National Lok Adalat an opportunity to resolve cases through conciliation and settlement.
लोक अदालत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किए गए वाहन।
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित होगी। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और लखनऊ पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है। शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर से डायल 112 की पीआरवी वाहनों को प्रचार के लिए रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह और राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी किरण यादव ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पीआरवी वाहन के जरिये शहर के साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के शीघ्र निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। वहीं, एमवी एक्ट के चालानों से संबंधित करीब 19 लाख एसएमएस वाहन स्वामियों को भेजकर उन्हें भी लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक एवं वित्तीय विवाद, उपभोक्ता, राजस्व और चालानी मामलों समेत विभिन्न सुलहनीय मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मीडिएशन-3.0 के तहत भी लंबित मामलों को मध्यस्थता के लिए भेजकर आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे शनिवार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराएं।

लोक अदालत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किए गए वाहन।

लोक अदालत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किए गए वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed