फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the last Monday of Sawan, faith will overflow in Shiva temples

Lucknow News: सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

Mon, 04 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Sawan, faith will overflow in Shiva temples
राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर
लखनऊ। सावन का आखिरी सोमवार आज है। शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक, पूजन-अर्चन के लिए उमड़ेगी। ऐसे में मंदिरों में धार्मिक आयोजन के लिए तैयारियां पूर कर ली गई हैं। रविवार रात ही महादेव का शृंगार कर दिया गया। शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मनकामेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर मंदिर और राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रविवार रात 12 बजे के बाद से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया था।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए बाबा का भांग व मेवे से शृंगार किया जाएगा। इसके बाद भोग लगेगा और भक्तों के जलाभिषेक के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर के आचार्य अतुल मिश्रा ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम साढ़े चार बजे से भोलेनाथ का पुन: शृंगार किया जाएगा। फिर रात में आठ बजे भव्य आरती होगी। रात 10:30 बजे शयन मंगल आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर सुबह तीन बजे कपाट खोला जाएगा। इसके बाद छह बजे मंगला आरती होगी। मंदिर के अनमोल द्विवेदी ने बताया कि दोपहर 12 बजे भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात 11 बजे शृंगार के बाद कपाट बंद होगा। ऐसे ही मनकामेश्वर मंदिर में भी महादेव के दर्शन को लेकर रात 12 बजे के बाद से ही भक्तों का जुटना शुरू हो गया था। मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बताया कि भोर 3:30 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद बाबा का फूलों से शृंगार व आरती होगी। इसके बाद भक्तों को जलाभिषेक के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed