{"_id":"64e16e3aa6adebd875053944","slug":"today-buy-tomatoes-from-these-12-places-for-rs-40-per-kg-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: जमीन पर आए टमाटरों के दाम, आज इन 12 जगहों से खरीदिए 40 रुपए किलो टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: जमीन पर आए टमाटरों के दाम, आज इन 12 जगहों से खरीदिए 40 रुपए किलो टमाटर
Sun, 20 Aug 2023 07:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:06 AM IST
सार
सरकारी टमाटर के रेट रोज घट रहे हैं। अभी तक 50 रुपए किलो की दर से बिकने वाला टमाटर रविवार को 40 रुपए में मिलेगा। जानिए कहां से ले सकते हैं सस्ता टमाटर।
विज्ञापन
लखनऊ के सस्ते टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी टमाटर अब 40 रुपये किलो बिकेगा। अभी तक यह 50 रुपये किलो बिक रहा था। केंद्र सरकार के निर्देश पर दरें कम की गई हैं। एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे से 12 स्थानों पर मोबाइल वैन मौजूद रहेगी। वैन से एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो या मांग ज्यादा होने पर एक किलो टमाटर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां रहेंगी मोबाइल वैन
- नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के सामने
- एनसीसीएफ ऑफिस, डी-79, विज्ञानपुरी महानगर।
- अलीगंज में केंद्रीय भवन के पास
- महानगर गोल मार्केट पुलिस चौकी के पास
- गोमतीनगर में पत्रकारपुरम चौराहे के पास
- इंदिरानगर में एचएएल गेट भूतनाथ के पास
- कृष्णानगर में मेट्रो स्टेशन के पास
- आशियाना में पराग चौराहे के पास
- इंदिरा भवन के गेट के सामने
- विकासनगर में लेबर अड्डा के पास।
- आलमबाग में सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के पास
- राजाजीपुरम में एसकेडी एकेडमी के पास