{"_id":"5edff2b78ebc3e433b735408","slug":"to-save-from-infection-and-surveillance-will-be-done-according-to-lalpur-village4","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में कारगर लालपुर मॉडल पूरे जिले में होगा लागू, डीएम ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में कारगर लालपुर मॉडल पूरे जिले में होगा लागू, डीएम ने दिए ये निर्देश
Wed, 10 Jun 2020 01:12 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
डीएम अभिषेक प्रकाश ने की गूगल मीट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण से बचाव और इसकी निगरानी अब मोहनलालगंज के मॉडल लालपुर गांव की तर्ज पर होगी। इस मॉडल को सभी जगह लागू कराकर सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व स्वयं सहायता समूह के जरिए कोरोना की रोकथाम के साथ रोजगार पैदा किए जाएंगे।
यह निर्देश जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दिया। वह मंगलवार को पहली गूगल मीट के जरिए सीडीओ, नगर आयुक्त, एडीएम, एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय से समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा कि कोरोना की रोकथाम को गठित निगरानी समितियों को और सक्रिय रखा जाए।
संदिग्ध केस पाए जाने पर इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के साथ ही क्वारंटीन की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में तेजी लाते हुए मानसून से पहले ही तालाब खुदाई के काम पूरे कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गांवों में औषधीय पौधे गिलोय, तुलसी और लेमन ग्रास लगवाए जाएं। इसके अलावा सीडीओ मनीष बंसल ने वर्चुअल जन सुनवाई की व्यवस्था को जल्द लागू करने की बात कही। साथ ही निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही।

एमएसएमई सेक्टर पर दिया जाए विशेष ध्यान
डीएम ने अफसरों को रोजगार सृजन के लिए एमएसएमई सेक्टर पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। दस हजार की ऋण योजना का लाभ अधिक से अधिक पटरी दुकानदारों को दिलाया जाए। योजना में एक वर्ष के अंदर ऋण वापसी पर सात प्रतिशत सब्सिडी की भी व्यवस्था है। धार्मिक स्थलों के बाहर के फेरी दुकानदारों को रोजगार के अन्य विकल्पों से लाभान्वित कराया जाए। डीएम ने बताया कि अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही समीक्षा बैठक होगी।
यह है लालपुर मॉडल
लालपुर गांव में स्वयं सहायता समूह पब्लिक एड्रेस सिस्टम से नियमित तौर पर कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाते हैं। साथ ही पंचायत भवन से जुड़े पांच सीसीटीवी कैमरों से ग्रामवासियों की सार्वजनिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जाती है। निगरानी समिति गांव में आने वाले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज्ड करा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखती है। होम क्वारंटीन लोगों के घरों को चिन्हित करने के साथ ही निगरानी का कार्य भी सभी गांव के लोग मिलजुल कर करते है। संक्रमण की रोकथाम व निगरानी के लिए प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जा चुका है।