{"_id":"5d60f9888ebc3e015d44a74b","slug":"to-continue-winning-bjp-now-wants-to-break-teachers-association","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए अब शिक्षक संघों को तोड़ने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए अब शिक्षक संघों को तोड़ने में जुटी भाजपा
Sat, 24 Aug 2019 02:17 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी कर सकती है। प्रदेश में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए भाजपा ने सभी सीटों पर सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को तोड़ने की रणनीति बनाई है।
दरअसल, विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा बहुमत वाली भाजपा सरकार विधान परिषद में अल्पमत में है। भाजपा ने परिषद में भी अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इन सीटों से संबंधित जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को शिक्षक एवं स्नातक के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री और परिषद चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने चुनावी बैठकें कर स्थानीय समीकरण के हिसाब से रणनीति बनाई है। भाजपा ने शिक्षक क्षेत्र के चुनाव जीतने के लिए सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों सेंध लगाने की रणनीति बनाई है। सत्तारुढ़ दल के बैनर तले चुनाव लड़ने के लिए एक-एक सीट पर कई दावेदार हैं। शिक्षक संघों के संभावित उम्मीदवार भी भाजपा से टिकट के जुगाड़ में है।

सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी होगी सूची
भाजपा ने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी प्रचार के लिए पर्याप्त समय देने की योजना बनाई है। पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए सामने आए उम्मीदवारों के नामों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। पार्टी सितंबर के पहले सप्ताह तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।
उप मुख्यमंत्री की भूमिका अहम
स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के चुनाव की कमान पर्दे के पीछे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के हाथ रहेगी। डॉ. शर्मा विधान परिषद में सदन के नेता भी हैं। प्रदेश के सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षक संघों को तोड़ने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।