{"_id":"681b4b007103b9a1d303b829","slug":"to-avoid-tb-infection-caregivers-take-medicine-only-three-months-available-at-these-centers-district-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टीबी संक्रमण से बचने के लिए तीमारदारों को खानी होगी सिर्फ तीन महीने की दवा, डॉट्स केंद्रों पर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टीबी संक्रमण से बचने के लिए तीमारदारों को खानी होगी सिर्फ तीन महीने की दवा, डॉट्स केंद्रों पर मिलेगी
Wed, 07 May 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 06:48 PM IST
सार
टीबी मरीजों के तीमारदारों को अब सिर्फ तीन महीने ही दवा खानी होगी जो कि डाट्स केंद्रों पर उपलब्ध होगी। तीमारदारों को तीन महीने तक सप्ताह में एक बार दवा खानी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए नई दवा सभी डाट्स केंद्रों पर मिल रही है। अब तीमारदारों को छह के बजाय तीन माह तक ही दवा खानी होगी। राजधानी में डाट्स केंद्रों पर दस हजार से अधिक टीबी रोगी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
जिले में 28 डाट्स केंद्रों पर दवा बांटी जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल के मुताबिक, अभी तक टीबी मरीज के साथ परिजनों को दवा खिलाई जाती थी। छह माह तक तीमारदार को रोजाना दवा खानी पड़ती थी। ऐसी में कई तीमारदार दवा बीच छोड़ देते थे। ऐसे में वह संक्रमण की चपेट में आ जाते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को नींबू-मिर्च लगा दी है... केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: मई की गर्मी ने दिखाए तेवर... अगले पांच दिनों में पांच डिग्री चढ़ेगा पारा, ऐसा है मौसम का पूर्वानुमान
अब नई दवा तीमारदारों को दी जा रही है। यह हफ्ते में एक बार तीन माह तक खानी होगी।