फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tmc mla shyam sundar joins bsp

टीएमसी का बीएसपी में विलय, विधायक श्याम सुंदर ने ज्वाइन की पार्टी

Sat, 25 Jun 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
tmc mla shyam sundar joins bsp
- फोटो : amar ujala

सूबे में तृणमूल कांग्रेस के एक मात्र विधायक व पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शनिवार को बसपा में शामिल होकर अपनी पार्टी का विलय कर लिया।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को पत्र लिखकर शर्मा को विधानसभा में बसपा सदस्य के रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया है।

शर्मा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के  सामने तृणमूल कांग्रेस के विलय का प्रस्ताव किया था। शर्मा मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

मायावती ने इसे शनिवार को मंजूरी देकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया। बताते चलें कि शर्मा काफी दिनों से इस सीट पर बसपा टिकट के लिए प्रयासरत थे।

अब उन्हें अपनी सीट से बसपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसका जल्द ही एलान हो सकता है। वह इसके पहले कांग्रेस व लोकतांत्रिक कांग्रेस में रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed