{"_id":"576e75c94f1c1b0550b48413","slug":"tmc-mla-shyam-sundar-joins-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी का बीएसपी में विलय, विधायक श्याम सुंदर ने ज्वाइन की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमसी का बीएसपी में विलय, विधायक श्याम सुंदर ने ज्वाइन की पार्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सूबे में तृणमूल कांग्रेस के एक मात्र विधायक व पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शनिवार को बसपा में शामिल होकर अपनी पार्टी का विलय कर लिया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को पत्र लिखकर शर्मा को विधानसभा में बसपा सदस्य के रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया है।
शर्मा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने तृणमूल कांग्रेस के विलय का प्रस्ताव किया था। शर्मा मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
मायावती ने इसे शनिवार को मंजूरी देकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया। बताते चलें कि शर्मा काफी दिनों से इस सीट पर बसपा टिकट के लिए प्रयासरत थे।
अब उन्हें अपनी सीट से बसपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इसका जल्द ही एलान हो सकता है। वह इसके पहले कांग्रेस व लोकतांत्रिक कांग्रेस में रह चुके हैं।
विज्ञापन