{"_id":"5bebd147bdec226944241228","slug":"timing-changed-of-tet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा का समय बदला, अभ्यर्थियों की मांग पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा का समय बदला, अभ्यर्थियों की मांग पर फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
18 नवंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 में दूसरी पाली का समय बदला गया है। दूसरी पाली की परीक्षा अब दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी। पूर्व में घोषित कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) तक पहली पाली में होने वाली परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित किया था।
अभ्यर्थियों ने पहली और दूसरी पाली का परीक्षा केंद्र अलग-अलग होने और परीक्षा केंद्र दूर-दूर होने की समस्या रखते हुए दूसरी पाली का समय बदलने की मांग की थी। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर ने मंगलवार को दूसरी पाली के समय में परिवर्तन का शासनादेश जारी किया है। दूसरी पाली की परीक्षा अब दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी।