Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time is up; the forensic report could arrive today.

Lucknow News: समय पूरा, आज आ सकती है फोरेंसिक रिपोर्ट

Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Time is up; the forensic report could arrive today.
लखनऊ। शिवा हत्याकांड मामले में एक सप्ताह पहले फोरेंसिक टीम ने हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर क्राइम सीन दोहराया था। इसकी फोरेंसिक रिपोर्ट शुक्रवार को आ सकती है। फोरेंसिक रिपोर्टर से खुलासा होगा कि शिवा की हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस की विवेचना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन

क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान शिवा के वजन के बराबर के कई तरीकों से फ्लैट से गिराया गया था। बता दें कि पुतले को धक्का देने पर वह वहीं गिरा था जहां शिवा लहूलुहान हालत में पड़े थे। वहीं, जब पुतला गिराया गया तो वह काफी पहले ही गिर गया था। रिपोर्ट आने के बाद इस चर्चित वारदात के कई सवालों का जवाब मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को प्रयाग नारायण रोड स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से रहस्यमय हालात में गिरने से अलीगंज निवासी चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर और अन्य के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले थे। बाद में नागपुर से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed