फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time for prayer on Diwali.

दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए दोपहर से रात तक तीन शुभ मुहूर्त, अपनाएं ये पूजन विधि

Sat, 26 Oct 2019 11:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Oct 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Time for prayer on Diwali.
दिवाली - फोटो : amar ujala

दिवाली पर रविवार को महालक्ष्मी के पूजन को दोपहर से लेकर रात तक तीन शुभ मुहूर्त हैं। गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप के मुताबिक, ऐश्वर्य-लक्ष्मीकारक स्थिर वृष लग्न में शाम 6:25 से रात 8:22 बजे तक का समय गृहस्थों-व्यापारियों के लिए पूजन का सबसे शुभ समय रहेगा।

विज्ञापन


दीपावली पर दिनभर पूजन के मुहूर्त
लग्न--समय
कुंभ लग्न--दोपहर  1:54 से 3:25 बजे तक।
वृष लग्न--शाम 6:25 बजे से रात 8:22 बजे तक।
सिंह लग्न--रात 12:54 से 3:07 बजे तक। (महानिशा पूजन वालों के लिए)

सोएं नहीं, दरिद्रता भगाएं और मां लक्ष्मी को बुलाएं
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, दीपावली की रात पूजन के बाद गृहस्वामी और गृहस्वामिनी को जागरण करना चाहिए। रात को जब मां लक्ष्मी घर-घर विचरण करती हैं तो जिस घर, प्रतिष्ठान में उन्हें सफाई, दीपमाला, रोशनी दिखती हैं, वे वहीं निवास कर लेती हैं। ब्रह्ममुहूर्त में महिलाओं को घर से सूप बजाते हुए निकलना चाहिए, इससे दरिद्रता का नाश होता है।

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि

-  लक्ष्मी-गणेश की स्थापना पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर मुख कर करें।
- लक्ष्मीजी की प्रतिमा को गणेशजी के दाहिने और वरुणदेव के प्रतीक कलश को मां लक्ष्मी के पास चावलों पर स्थापित करें।
- तेल और गौ घृत के दो दीपक जलाकर प्रतिमा-कलश के पास स्थापित करें।

- दोनों ही प्रतिमाओं का स्नान, आचमन करें। लाल रंग के नववस्त्रों, कमल पुष्प अर्पण करें।
- पंचगव्य (दुग्ध, दधि, मधु, गंगाजल और शर्करा) का भोग लगाएं।
- पूजन के दौरान ‘ऊं भूर्भव: स्व: महालक्ष्मयै नम:’ के उच्चारण के साथ मां लक्ष्मी को वस्तुएं अर्पित करें।

- आरती के बाद चूरा, खील, बताशे, लइया, गट्टे, सफेद मिष्ठान्न और फल (विशेषकर अनार) चढ़ाएं।
- व्यापारी पूजन के समय बही-खातों के साथ सिक्कों की थैली-तिजोरी की चाभियां रखकर पूजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed