{"_id":"0296c741c3db2708a2af70154f04337e","slug":"time-extended-for-six-month-of-sahay","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बढ़ा सहाय आयोग का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने बढ़ा सहाय आयोग का समय
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगे की जांच के लिए गठित जस्टिस विष्णु सहाय आयोग का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के फैसले पर प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए।
सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए गठित जस्टिस विष्णु सहाय आयोग का कार्यकाल 11 नवंबर को समाप्त हो गया था।
पढ़ें-CBI चीफ पर ठोका गया मुकदमा
इससे पहले ही आयोग के अध्यक्ष ने राज्य सरकार से कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया था।
आयोग ने अपनी दो माह की जांच में अभी तक साढ़े छह सौ से अधिक लोगों के शपथ पत्र लिए हैं।
राज्य सरकार से आयोग का कार्यकाल बढ़ाने के आग्रह में इस तथ्य का उल्लेख किया गया था।
साथ ही यह भी कहा गया था कि इतने ही या इससे अधिक शपथ पत्र और लिए जाने हैं। इसके बाद उनमें दिए गए तथ्यों का परीक्षण किया जाना है।
इस कार्य में समय लगेगा, लिहाजा आयोग का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार किया जाए।
राज्य सरकार ने आयोग के इस पत्र पर विचार करने के बाद गुरुवार को फैसला किया। आयोग का कार्यकाल उसकी अवधि समाप्त होने के दिन से बढ़ाया गया है।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सहाय ने कहा, मैंने सरकार से छह माह का समय बढ़ाने की मांग की थी जो स्वीकार कर ली गई है।
अभी शपथ पत्र लेने का सिलसिला जारी है। इसके बाद इनमें दिए गए तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा। फिर बयान दर्ज होंगे।
इसके बाद ही आयोग अपना निष्कर्ष निकाल सकेगा। आयोग का एक कैंप आफिस मुजफ्फरनगर में चल रहा है।
उन्होंने कहा, जांच काफी विस्तृत है और इसमें काफी समय लगना है। जांच की पूरी प्रक्रिया है।
अभी तो यह आकलन है कि जितने शपथ पत्र आए हैं, उतने और आएंगे। यह संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां