{"_id":"625186533c510c434e03e2af","slug":"time-changed-for-schools-of-basic-shiksha-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी पढ़ाई
Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
सार
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षाओं का समय बदल गया है। अब यहां सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच पढ़ाई होगी। हालांकि शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समय का निर्धारण करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति अधिकृत होगी।
गौरतलब है कि अभी तक परिषदीय स्कूल सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 के बीच संचालित हो रहे थे।