{"_id":"69c378fbed771507aa09a546","slug":"tiles-artisan-throat-slit-in-lucknow-liquor-bottles-found-nearby-police-investigating-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; पुलिस कर रही जांच
Wed, 25 Mar 2026 11:26 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:26 AM IST
सार
राजधानी में टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं पास में शराब की बोतलें पड़ी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रितेश की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना चिनहट थाना इलाके हरदासी खेड़ा गांव के पास की है। मृतक की पहचान रितेश (22) के रूप में हुई है। वह चिनहट के कल्याणी विहार कॉलोनी में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। मूल रूप से बलिया जिले के जरकठा का रहने वाला था। उसके परिवार में माता-पिता और एक बहन रोशनी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे रितेश हरदासी खेड़ा गांव के पास मैदान में खून से लथपथ मिला था। प्रारंभिक जांच में उसके गले पर कटने जैसे निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली है। साथ ही शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।