फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tight security arrangements for Muharram, 152 company PACs and 11 company paramilitary forces made available

UP News : मोहर्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 152 कंपनी पीएसी व 11 कंपनी अर्धसैनिक बल कराया गया उपलब्ध

Tue, 02 Aug 2022 05:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Aug 2022 05:03 PM IST
सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम 31 जुलाई से 9 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान सात, आठ, नौ व दस मोहर्रम की तारीख अहम होती है

विज्ञापन
Tight security arrangements for Muharram, 152 company PACs and 11 company paramilitary forces made available
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम को लेकर पुलिस महकमे ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रदेश भर के लिए 152 कंपनी पीएसी, 11 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल और बड़ी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट को विशेष रूप से 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 34 पुलिस उपाधीक्षक, 40 निरीक्षक, 175 उप निरीक्षक, 10 महिला उप निरीक्षक, 600 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 150 प्रशिक्षु आरक्षी उपलब्ध कराए गए हैं। जुलूसों के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम 31 जुलाई से 9 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान सात, आठ, नौ व दस मोहर्रम की तारीख अहम होती है। इन तिथियों में विभिन्न स्थानों पर ताजिए रखे जाते हैं और ताजिया, अलम व ताबूत का जुलूस निकलता है। इस बार सावन और मोहर्रम साथ-साथ होने के कारण संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमे की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष 89,035 ताजियों की स्थापना की जाएगी और 34,293 जुलूस निकाले जाने प्रस्तावित हैं। सर्वाधिक गोरखपुर जोन में 36,755 ताजिये स्थापित किए जाएंगे। जुलूस व ताजिये दफन करने के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न करने के निर्देश दिए गए हैं। मोहर्रम की मजलिसों में बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं, इसलिए उसके लिए पुलिस कर्मियों की विशेष व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपत्तिजनक पोस्टर अथवा आपत्तिजनक नारों की चेकिंग के लिए प्रात: काल गश्त चेकिंग टीम निकाली जाए। स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की गोष्ठी कर भड़काऊ, आपत्तिजनक, अवैधानिक तथ्य वाले पोस्टर, पम्पलेट न छापने की सख्त हिदायत दी गई है और ऐसे कार्य के लिए आने वाले व्यक्तियों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा गया है।



एटीएस के बम निरोधक दस्ते की होगी तैनाती 
कुमार ने बताया कि जुलूस के मार्गों व कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा के लिए सघन जांच और तलाशी की व्यवस्था के लिए श्वान दल व एटीएस का बम निरोधक दस्ते की तैनाती की जाए। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी और भ्रामक सूचना फैलाने वालों केखिलाफ तत्काल खंडन किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed