फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiger missing, forest personnel deployed outside examination centers

Lucknow News: बाघ लापता, परीक्षा केंद्रों के बाहर वनकर्मी तैनात

Sun, 02 Mar 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tiger missing, forest personnel deployed outside examination centers
लखनऊ। रहमानखेड़ा जंगल से बाहर निकले बाघ की लोकेशन तीसरे दिन शनिवार को भी वन विभाग को नहीं मिली। टीमें, बाघ की तलाश में बंशीगढ़ी, बेहलिया व फतेहनगर की तरफ लगातार कॉम्बिंग करने का दावा कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बंशीगढ़ी जंगल में बृहस्पतिवार को बाघ के पगचिह्न मिले हैं। बाघ प्रभावित इलाके में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए केंद्रों के बाहर सुरक्षा के लिए वनकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बाघ बीते तीन दिन से रहमानखेड़ा जंगल से लापता है। प्रधान कल्लूराम ने बताया कि बाघ रहमानखेड़ा से निकलकर बंशीगढ़ी के जंगल में चला गया है। उधर, वन विभाग की टीम का दावा है कि बंशीगढ़ी ,फतेहनगर व बेहलिया गांव में बाघ की लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन




वन विभाग ने रहमानखेड़ा जंगल के बेहता नाला किनारे भी पहुंचकर निगरानी की, लेकिन बाघ नजर नहीं आया। बाघ को घेरने के लिए उलरापुर की तरफ से केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में आने वाले मार्ग पर एक बंकर बनाया गया। यह बंकर लोहे की पिंजरे को गोबर के लेप व पत्तियों से ढककर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ लगातार 86 दिनों से यह सक्रिय है और 23 शिकार कर चुका है। कई दिनों से बाघ भूखा बताया जा रहा है। इससे वह नए शिकार की भी तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed