{"_id":"59fc962c4f1c1b9e678b939d","slug":"ticket-distribution-in-congress-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, टिकट वितरकों पर फेंका जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, टिकट वितरकों पर फेंका जूता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल में भर्ती चांद सिद्धीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी सिंबल वितरण के दौरान जमकर बवाल हुआ। हरदोई से आए कांग्रेस कार्यकर्ता चांद सिद्धीकी ने अपना नाम काटे जाने के विरोध पर टिकट बांट रहे पूर्व विधायक सतीश अजमानी पर जूता फेक दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता की इस हरकत से गुस्साए बसपा नेता के समर्थकों ने चांद को जमकर पीटा और कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
गौरतलब है कि आज लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में 20 जिलों के नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही थी।
इस दौरान हरदोई नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता चांद सिद्धीकी का नाम काटकर बसपा से कांग्रेस में आए जमीद अहमद अंसारी को टिकट दे दिया गया।
विज्ञापन
इस बात से नाराज चांद सिद्धीकी और उनके समर्थकों ने कांग्रेस कार्यलय के अंदर ही हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं टिकट बाट रहे पूर्व विधायक सतीश अजमानी पर जूता भी उछाल दिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व बसपा नेता के समर्थकों और चांद सिद्धीकी के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चांद सिद्धीकी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
चांद का आरोप है कि टिकट वितरकों ने पैसे लेकर बसपा छोड़कर आए जमीद अहमद अंसारी को टिकट दे दिया, जबकि पिछले कई साल से कांग्रेस की सेवा कर रहे कई कार्यकताओं का नाम काट दिया गया।
उन्होंने कहा कि उनके नाम के पोस्टर और बैनर पहले ही शहर में लग चुके हैं। अब टिकट काटकर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है।